सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 121 मामले आये 7 का हुआ निस्तारण

Oct 17, 2026 - 20:44
 0
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 121 मामले आये 7 का हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 121 मामले आये 7 का हुआ निस्तारण

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर 

 शनिवार को सहजनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने किया। इस दौरान 121 मामले आये थे। जिसमें 7 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व 94,पुलिस 10,आपूर्ति 7,वन विभाग1,विकास 2, विद्युत 3,प्रदूषण 1,
पीडब्ल्यूडी 1,सिचाई विभाग 1,नगर पंचायत 2,
मामले आये थे।
राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिये राजस्व टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। जबकि पुलिस के मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा,नायब तहसीलदार राम सूरज,बीडीओ सत्यकाम तोमर,सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।