शादी से 2 घंटे पहले दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी से की दो मिनट की मुलाकात, परिवार में मचा हल्का तनाव

Dec 15, 2025 - 22:55
 0
शादी से 2 घंटे पहले दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी से की दो मिनट की मुलाकात, परिवार में मचा हल्का तनाव

शादी से 2 घंटे पहले दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी से की दो मिनट की मुलाकात, परिवार में मचा हल्का तनाव

अमिट रेखा/ संत राज यादव गोरखपुर

शहर के एक विवाह स्थल पर उस समय असहज स्थिति बन गई जब शादी से ठीक दो घंटे पहले दुल्हन ने अपने पूर्व प्रेमी से मिलने की इच्छा जताई। सूत्रों के अनुसार, दुल्हन ने यह मुलाकात अपनी एक करीबी सहेली के माध्यम से करवाई, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी से ठीक 2 घंटे पहले अपने पुराने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन रोते हुए कार से बाहर निकलती है और अपने प्रेमी से मिलने की गुहार लगाती है।जो केवल दो मिनट तक चली।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह मुलाकात पूरी तरह शांत और मर्यादित रही। न तो कोई बहस हुई और न ही कोई भावनात्मक दृश्य सामने आया। दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत के बाद पूर्व प्रेमी बिना किसी व्यवधान के विवाह स्थल से चला गया।परिवार से जुड़े एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“दुल्हन सिर्फ़ मानसिक रूप से स्वयं को हल्का करना चाहती थी। यह उसके अतीत का आख़िरी अध्याय था। वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ कार में बैठी है, जो उसे उसके प्रेमी से मिलने के लिए ले जा रहे हैं। दुल्हन रोते हुए कहती है कि "बस आखिरी बार मिलवा दो" और उसके बाद कार एक सुनसान जगह पर रुकती है, जहां उसका प्रेमी खड़ा होता है। दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो जाते हैं और गले मिलते हैं।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग दुल्हन की भावनाओं को समझते हुए उसे समर्थन दे रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे आने वाले जीवनसाथी और परिवार के साथ धोखा बता रहे हैं। ”मुलाकात के बाद दुल्हन सामान्य रूप से मंडप में पहुँची और तय समय पर विवाह संपन्न हुआ। दूल्हे पक्ष को इस घटना की जानकारी बाद में दी गई, जिस पर उन्होंने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे मामलों में व्यक्ति भावनात्मक closure के लिए इस तरह के निर्णय लेता है, ताकि नए जीवन की शुरुआत बिना किसी मानसिक बोझ के हो सके।

वीडियो की सत्यता और स्थान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है।