शहीदों की स्मृति में सजा मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
शहीदों की स्मृति में सजा मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमिट रेखा /बघौचघाट/देवरिया
बघौचघाट थाना क्षेत्र के मलवाबर बनरही उर्फ शहीद नगर में शुक्रवार को शहीद रामानंद एवं रामलगन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, भव्य मेला और विराट दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को हमें सदैव याद रखना चाहिए। कभी यह शहीद स्थल उपेक्षा का शिकार था, लेकिन भाजपा सरकार ने यहां शहीद स्थल, सड़क, जल सहित विभिन्न विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अंत में उन्होंने लोगों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे बच्चों और लोगों ने झूला, खिलौने व मिष्ठान का आनंद लिया। वहीं आयोजित विराट दंगल में करीब दो दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश की। भयंकर पहलवान और ओम प्रकाश भोरे, बिहार के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। बारिश के बावजूद दर्शक देर तक दंगल का आनंद लेते रहे।
दंगल में आरिफ ने कृष पहलवान पकहां, राहुल प्रेमनगर ने समशेद, नवीउल्लाह ने पिंटू आमवाघाट, मुकेश प्रेमनगर ने राजू यादव भोरे बिहार, जाहिद पहलवान रामपुर महुआबारी ने मेराजूदीन, राज प्रेमनगर ने प्रकाश बिहार, रमेश ने रितिक प्रेमनगर, पीयूष भाटपार ने अकरम अली तथा हरिकेश देवरिया ने सुधीर कुमार खुदही को पटकनी दी। सबसे रोमांचक मुकाबला भयंकर पहलवान का रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
निर्णायक की भूमिका कैलाश यादव ने निभाई, जबकि संचालन रविंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष रमाशंकर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, बाचस्पति तिवारी, डॉ. जवाहिर कुशवाहा, बृजेश मिश्र, संजय सिंह, अनिल सिंह, सलाउद्दीन खान, डॉ. दिनेश चंद्र, विनोद सिंह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, भीम यादव, रामायण साहनी, अशोक यादव, शंभू गिरी, जैनुद्दीन अंसारी, इंद्रदेव साहनी, शशिभूषण तिवारी, रामसेवक शर्मा, मुन्ना यादव, गोपाल राय, शिव ठाकुर, राम इकबाल आदि मौजूद रहे।