विधान सभा के पथरदेवा तरकुलवा मण्डल मे कृषि मंत्री ने जम कर खेली होली
विधान सभा के पथरदेवा तरकुलवा मण्डल मे कृषि मंत्री ने जम कर खेली होली
कृषि मंत्री ने सौहार्द का दिया संदेश
अमिट रेखा/ नन्हे तिवारी/ ब्यूरो देवरिया
विधान सभा पथरदेवा के नगर पंचायत पथरदेवा व नगर पंचायत तरकुलवा में होली के पूर्व दिवस पर मंगलवार को होली मिलन समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए होली के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का अमिट और पावन त्योहार है, जिसे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। पुराने समय की परंपराओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि फागुन माह में गांव-गांव ढोलक और झाल की थाप पर फाग गीत गूंजते थे, लेकिन समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। वर्तमान में कुछ लोग ही इस सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि होली हमारी परंपरा और संस्कृति की धरोहर है, जो समाज को एक सूत्र में बांधती है।
अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और इजराइल में चल रहे युद्ध का भी उल्लेख किया। अंत में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एसआईआर के संबंध में लोगों को जागरूक कर जोड़ने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक बलिराम बाली ने फाग गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया, जिस पर लोग झूम उठे।
संचालन रविंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। दोनों जगहो के कार्य क्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह,मंडल अध्यक्ष हरीश शाही,प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही,मण्डल अध्यक्ष तरकुलवा दुश्यंत राव, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, चेयरमैन तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, रविंद्र किशोर कौशल, युगुल किशोर तिवारी,विनोद सिंह कुशवाहा,कुंवर राय,नवीन शाही,अनिल प्रसाद,विश्वनाथ राय,कृपा शंकर उपाध्याय, सतेंद्र तिवारी, अंबरिश मिश्र,संजय सिंह, डॉ विंध्याचल मधेशिया,विवेक राय,भीम यादव,विकास राय,रामशीष प्रसाद,हेमंत पाठक, रंजीत गुप्ता,अरविंद राय,पंकज राय, वशिष्ट कुशवाहा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।