मां यमुना की आरती पूजन कर कार्तिक महोत्सव मेला का किया गया शुभारंभ

Oct 27, 2026 - 05:41
Oct 27, 2026 - 05:52
 0
मां यमुना की आरती पूजन कर कार्तिक महोत्सव मेला का किया गया शुभारंभ

अध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव मेला -  अभिषेक ठाकुर

मां यमुना मैया आरती समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा कार्तिक महोत्सव मेला का शुभारंभ

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक : प्रयागराज (यूपी )।  मिर्ज़ापुर स्थित बरगद घाट पर मां यमुना मैया आरती समिति की ओर से कार्तिक महोत्सव मेले का शुभारंभ मां यमुना की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन कराया। 51 ज्योतियों की दीपमाला के साथ मां यमुना की आरती की गई।

 

समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि कार्तिक महोत्सव पूरे माह आध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक मास में प्रतिदिन सुबह और शाम मां यमुना की आरती एवं पूजन किया जाएगा। इसके अलावा हनुमान जयंती पर भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

 

समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि दीपावली और देवोत्थान एकादशी पर बरगद घाट को 21 हजार दीपों और रंगोली से सजाने की योजना है। वहीं, देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा पर मां यमुना का दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

ये लोग रहे मौजूद

 

कार्तिक महोत्सव मेले के शुभारंभ अवसर पर राजेश केसरवानी, राजेश श्रीवास्तव, प्रताप नारायण मालवीय, हरिमोहन मालवीय, अखिलेश श्रीवास्तव, मंजूषा सिंह, रचना वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, आरके शर्मा, जगमोहन मेहरोत्रा, अमित शुक्ला, रवि शर्मा, रविशंकर पांडेय, सिद्धार्थ द्विवेदी, गौरव पांडेय, शिव भोला मिश्रा, सर्वेश कुमार द्विवेदी और चंद्र शिरोमणि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र