मां यमुना की आरती पूजन कर कार्तिक महोत्सव मेला का किया गया शुभारंभ
अध्यात्मिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव मेला - अभिषेक ठाकुर
मां यमुना मैया आरती समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा कार्तिक महोत्सव मेला का शुभारंभ
अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक : मां यमुना जी की आरती पूजन कर किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने हनुमान मंदिर बरगद घाट पर ब्राम्हणों के द्वारा विधि विधान पूर्वक मां यमुना की पूजा और आरती पूजन 51 पीठों ज्योति माला के साथ किया समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि आध्यात्मिक भव्यता के साथ कार्तिक महोत्सव मेला का आयोजन किया जाएगा , और पूरे कार्तिक मास तक प्रतिदिन मां यमुना जी की आरती पूजन सुबह शाम किया जाएगा इसके अलावा हनुमान जयंती पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि दीपावली,
देवोत्थान एकादशी पर 21000 दीपों और रंगोली से बरगद घाट सजाया जाएगा और देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर मां यमुना जी का दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्तिक महोत्सव मेला के शुभारंभ के अवसर पर,राजेश केसरवानी, राजेश श्रीवास्तव, प्रताप नारायण मालवीय, हरिमोहन मालवीय, अखिलेश श्रीवास्तव,मंजूषा सिंह, रचना वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,आर के शर्मा, जगमोहन मेहरोत्रा, अमित शुक्ला,रवि शर्मा,रवि शंकर पाण्डेय
सिद्धार्थ द्विवेदी गौरव पांडे शिव भोला मिश्रा, सर्वेश कुमार द्विवेदी, चंद्र शिरोमणि गुप्ता।