मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी,चालक गम्भीर रूप से घायल
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के पुल के पास एन एच आई 28 पर सुबह 6 बजे मक्का लदी टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया और क्लीनर को हल्की चोटें आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया जिला से मक्का लदी टेलर हरियाणा के लिए लगभग रात के 9 बजे से निकला था।अभी वह पटहेरवा थाना के रजवटिया गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी टेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।टेलर का चालक मजीद अंसारी उम्र 35 वर्ष ग्राम डबारसी हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया व क्लीनर अफज़ल उम्र 20वर्ष गांव पचफेड़ा जिला मेरठ को हल्की चोटें आई है।सड़क पर टेलर के पलटने के वजह से हाइवे पर लगभग 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।सूचना पर पटहेरवा पुलिस ने पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचवाया। और सड़क पर लगे जाम को चालू करवाया।