बारिश की फुहारों के बीच अदा हुई ईद की नमाज, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
बारिश की फुहारों के बीच अदा हुई ईद की नमाज, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
अमिट रेखा/पथरदेवा/बघौचघाट/देवरिया
हल्की बूंदाबांदी के बीच पथरदेवा और बघौचघाट क्षेत्र में ईद का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। आसमान में बादल और रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह होते ही विभिन्न ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर तरफ “ईद मुबारक” की गूंज सुनाई देने लगी।
अमरपुर, बेलम्हां, रामपुर, हरफोड़ा, मलसी खास, बेलवनिया, मोतीपुर श्याम पट्टी, शहीद नगर, रामनगर, हरिमहुअवा, बसडीला मैनुद्दीन, बसडीला जद्दूघुरी, बंजरिया बाजार, मोतीपुर पोखरभिंडा और तुर्कपट्टी सहित कई स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
ईदगाहों से निकलते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में सेवइयां और मिठाइयों की खुशबू ने त्योहार की मिठास को और बढ़ा दिया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला—नए कपड़े पहनकर वे मेलों में पहुंचे और झूलों व खिलौनों का जमकर आनंद लिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और प्रमुख ईदगाहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ईद के अवसर पर राजनीतिक दल के नेता भी विभिन्न ईदगाहों पर पहुंचकर ईद की मुबारक बाद दी।
ईद के मौके पर रब्बुद्दीन नेता,प्रियांशु राज यादव, सादिक अली,सद्दाम हुसैन, राकेश राय, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, विवेक राय, कुंवर राय, डॉ. कमरे आलम, जमशेद आलम, हाजी हसन, आजाद अंसारी, मोहम्मद फतेह, वसीम अहमद,धर्मवीर गुप्ता, मुराद अहमद, नौशाद अहमद,डॉ. ऐनुलहक सिद्दीकी, असलम खान, ऐहसान सिद्दीकी, इमाम हसन, वसीम अकरम, व्यास ठाकुर, हकीमुद्दीन सिद्दीकी, फैसल सिद्दीकी, अबुल हसन, समीर अंसारी, फ़ैज़ान अहमद, खालिद मास्टर, मुमताज़ सिद्दीकी, समेत अनेक लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।बारिश की हल्की फुहारों के बीच मनाई गई यह ईद न सिर्फ इबादत का मौका बनी, बल्कि क्षेत्र में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का खूबसूरत संदेश भी छोड़ गई।