बाइक व ऑटो के टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल
बाइक व ऑटो के टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल
अमिट रेखा/ तरकुलवा /देवरिया
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर–पथरदेवा मार्ग पर कंचनपुर गांव के समीप शनिवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय विनीत तिवारी पुत्र अवधेश तिवारी बाइक से अपने घर से पथरदेवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कंचनपुर गांव के सामने पहुंचे, पथरदेवा की ओर से सवारी लेकर लौट रही ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार बिहार निवासी फखरुद्दीन अली समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।