पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में हुआ संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Oct 17, 2026 - 20:47
 0
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में हुआ संकुल स्तरीय खेलकूद  प्रतियोगिता

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में हुआ संकुल स्तरीय खेलकूद

प्रतियोगिता

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

पिपरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रदीप प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर, किशन कुमार द्वितीय कंपोजिट विद्यालय बरहुआं , 200 मीटर के बालक वर्ग में रामकेश प्रथम कंपोजिट विद्यालय बरहुआं , 400 मीटर के बालक वर्ग के दौड़ में अनीष प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गहन और 600 मीटर के बालक वर्ग के दौड़ में अंश प्रथम बरहुआं विजेता बने।
वहां बालिका वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अंजली प्रथम बरहुआं, 200 मीटर के दाऊद में अंजली प्रथम बड़गहन, 400 मीटर के बालिका वर्ग के दौड़ में किरन प्रथम बरहुआं रही।
इसके पूर्व खेल का शुभारंभ करते हुए संकुल नोडल प्रभारी मंजू देवी ने कहा कि खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द, समरसता के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। खेल में हार जीत लगता रहता है।सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। विजेता छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंजू देवी, मंजूषा सिंह, सरोज सिंह, संगीता सिंह, मुनीब प्रसाद, मोहम्मद फैसल, शैलेन्द्र कुमार, सत्येंद्र, सुनील सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।