पकहां में सपा नेता प्रियांशु राज यादव ने आयोजित की इफ्तार पार्टी
पकहां में सपा नेता प्रियांशु राज यादव ने आयोजित की इफ्तार पार्टी
इफ्तार पार्टी ने दिया भाईचारे का संदेश
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकहां में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रियांशु राज यादव द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाना रहा। कार्यक्रम में आस पास के गांवों एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
इफ्तार कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इसके बाद रमजान के पवित्र महीने की फजीलत और उसके महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सब्र, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यह महीना लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। मौलाना मोहम्मद बदरूद्दीन ने कहा कि इस्लामी मान्यता के अनुसार रोजेदारों को इफ्तार कराने वाले को ढेरों नेकियां मिलती हैं साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम को जगह मिलती है और नफरतों का खात्मा होता है ।शाम को सूर्यास्त के तुरंत बाद आजान की आवाज सुनते ही रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इसके बाद मगरिब की नमाज जमाअत के साथ अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।
कार्यक्रम के आयोजक प्रियांशु राज यादव ने सभी रोजेदारों और मेहमानों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को धार्मिक व सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस अवसर
मुहम्मद फतेह वसीम अहमद असरार अहमद यूसुफ शेख,आजम अहमद रईस सिद्दीकी इरफान,फैसल सिद्दीकी ,तल्हा खान, सादिक अली, मुहम्मद कलाम,अलीउल्लाह मास्टर मोहन मास्टर, नौशाद खान, इस्तेखार आलम मंजूर हसन,सलमान अली, नेहाल,रफ़ीउल्लाह तनवीर इमामुद्दीन इंजमाम अजहर मुमताज इकराम विजय यादव नितेश यादव रियाज़ खान नब्बू खान,हकीमुद्दीन सिद्दीकी मुन्ना खान इमरान मौजूद रहे।