दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का किया गया आयोजन

Jan 5, 2026 - 21:26
 0
दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का किया गया आयोजन

दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का किया गया आयोजन

अमिट रेखा/ संत राज यादव

गोरखपुर। तहसील चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार में ओबीसी पार्टी वन भारत सिटीजन पार्टी के तत्वाधान में   स्थित मोती मंदिर में दिव्यांग सम्मान समारोह एवं दिव्यांग अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विकलांगों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया एवं दिव्यांगों के हक अधिकार की आवाज को बुलंद किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी तथा कार्यक्रम का संचालन अक्षय कुमार जायसवाल ने किया एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय कुमार जायसवाल, सूरज जायसवाल, सुभाष जायसवाल, अजीत शर्मा, रवि जायसवाल, चंदन पटेल उपस्थित थे
समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि आज चौरी चौरा में पहली बार हुआ है कि किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से दिव्यांग भाइयों और बहनों की आवाज को बुलंद किया जा रहा है,
काली शंकर यदुवंशी ने दिव्यांगों के हक अधिकार में मांग करते हुए कहा कि दिव्यांगों को कम से कम रुपये 5000 मासिक पेंशन का अधिकार दिया जाये। रोजगार की गारंटी, उनके परिवार को मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और आवास की मुकम्मल व्यवस्था दी जाये। दिव्यांग आयोग का गठन किया जाये तथा चुनावों में दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाये। दिव्यांगों को 300 यूनिट बिजली प्रति माह मुफ्त दिया जाये। दिव्यांग अधिकार अधिनियम का धरातल पर कड़ाई से पालन कराया जाये। सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगों के लिए शौचालय तथा उनके स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की व्यवस्था की जाए,
समारोह में मुख्य रूप से अक्षय कुमार जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद, अजय भारती, शहाबुद्दीन, सूरज, संगीता, माला, शकुंतला, रामवती देवी आदि ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा दिव्यांग एकता के लिए आगे भी ऐसे सम्मान समारोह और सम्मेलनों को करते रहने की मांग किया |