चलती बस में मौत का तांडव! आग की लपटों से मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री

Nov 6, 2026 - 22:22
 0
चलती बस में मौत का तांडव! आग की लपटों से मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार से दिल्ली जा रही एसी बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : फाजिलनगर (कुशीनगर)। बिहार से दिल्ली जा रही एक एसी बस के कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर क्षेत्र में महुआ स्थित कॉयल्टी पेट्रोल पंप के समीप की बताई जा रही है।

बस में आग की लपटें उठती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र