गीडा में सड़क हादसाअज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौके पर मौत घर में मचा कोहराम
गीडा में सड़क हादसाअज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौके पर मौतघर में मचा कोहराम
अमिट रेखा संत राज यादव सहजनवा गोरखपुर
गीडा / बड़गहन, गोरखपुर थाना गीडा के चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गहन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल पांडेय पुत्र गौ बालक पांडेय, उम्र लगभग 50 वर्ष, ग्राम बड़गहन के निवासी थे। उनके परिवार में एक पुत्र सुधांशु पांडेय उम्र 21 वर्ष और एक पुत्री अंशिका पांडेय उम्र 17 वर्ष है।
बताया गया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को शाम लगभग 6:00 बजे अनिल पांडेय घर से निकलकर सेक्टर-5 घर का सामान लेने जा रहे थे। तभी लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार व अनियंत्रित आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिल पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।