कानपुर और प्रयागराज ने जीता क्रिकेट मैच

Dec 10, 2025 - 18:19
 0
कानपुर और प्रयागराज ने जीता क्रिकेट मैच

कानपुर और प्रयागराज ने जीता क्रिकेट मैच

खेल से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ती है: डॉ प्रियेश त्रिपाठी

आज सेमीफाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ - वाराणसी तथा कानपुर - प्रयागराज की टीमें

सेना कप - 2025 स्व. सूबेदार मुसाफिर अली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 

अमिट रेखा/ शमसाद  अंसारी/ कुशीनगर

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा मान्यता प्राप्त कुशीनगर क्रिकेट अकादमी द्वारा बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में  आयोजित सेना कप - 2025 स्व. सूबेदार मुसाफिर अली राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन में कानपुर और प्रयागराज की टीमों ने मैच जीत लिया। 
मंलगवार को कानपुर की टीम ने टास जीता और क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। गोरखपुर की टीम 17 ओवर एक गेंद पर 136 रन बनाकर आल आउट हो गई। जबाव में उतरी कानपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर पांच गेंद पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की। 34 बाल में 79 रन की शानदार पारी खेलने वाले कानपुर टीम के अमन चौहान को मैन ऑफ द मैच और इसी टीम के आदित्य दीक्षित को 3 ओवर एक बाल में 34 रन देकर तीन विकेट लिए जिन्हें बेस्ट बालर के लिए पुरस्कृत किया गया। गोरखपुर के रजत श्रीवास्तव ने 34 बाल में 40 रन बनाए। मैच का शुभारंभ कांग्रेस नेता अंशु मणि त्रिपाठी और सभासद प्रतिनिधि अजेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिला और परिचय पत्र प्राप्त कर किया। अजेंद्र ने कहा कि आयोजक अजहर ने सेना कप के माध्यम से अपने पिता स्व. सूबेदार के सपनों को साकार किया है। केसीए के संचालक और आयोजक अजहर ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया। अंपायरिंग की भूमिका में अमजद अली, फिरोज अली रहे। फोटो ग्राफर नीरज, स्कोरर विकास सिंह जबकि कमेंट्री बॉक्स में दिनेश कुमार सिंह चौधरी ने शानदार कमेंट्री प्रस्तुत की। दूसरा मैच फतेहपुर और प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसका शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ प्रियेश मणि त्रिपाठी और शिवम पाठक ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया और कहा कि खेल से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ती है। प्रयागराज की टीम 16.2 ओवर में 209 रन बनाई। जवाब में उतरी फतेहपुर की टीम  19.3 ओवर में 203 रन ही बना पाई। इस तरह प्रयागराज की टीम को 7 विकेट से विजेता घोषित किया गया। मैंन ऑफ द मैच विजेता टीम के बैट्समैन अंकित यादव घोषित हुए। रण जी खिलाड़ी सहिम हसन ने बताया कि बुद्धवार की सुबह लखनऊ और वाराणसी तथा दोपहर बाद कानपुर व प्रयागराज की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होगा। इस दौरान अशोक सिंह, सुनील यादव समिति के रवि शंकर, अतहर, प्रिंस पांडेय, नीरज शर्मा, उज्ज्वल, समीर, शुभम सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।