एम. ए. एकेडमी,में सर सैय्यद डे मनाया गया

Oct 17, 2026 - 20:23
 0
एम. ए. एकेडमी,में सर सैय्यद डे मनाया गया

एम. ए. एकेडमी,में सर सैय्यद डे मनाया गया

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर

हर साल की तरह इस साल भी एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में सर सैय्यद डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश किया। कार्यक्रम के शुरू में सबसे पहले अमायरा आकिब ने कुरान की तिलावत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोल्ड मेडलिस्ट एडवोकेट मोहम्मद राफे ने बताया कि  सभी बच्चों को मेहनत इस लग्न से करना चाहिए कि आने वाले भविष्य में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि इंसान की कदर उसके इल्म से होती है ना कि उसके माल से........ इसलिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा इल्म हासिल करनी चाहिए। विशेष आमंत्रित अतिथि युवा समाजसेवी तबरेज सिद्दीकी ने अलीगढ़ मुस्लिम 
 विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मोहम्मद इब्राहिम ने भी बच्चों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के उप प्रधानाचार्या निदा फात्मा ने भी सर सैयद अहमद खान की बेहतरीन नज़्म को बताते हुए बच्चों को संबोधित किया।
 कार्यक्रम का सफल संचालन मोना और शिफा ने किया। कार्यक्रम की सफल कवरेज रहमत और अलहम ने किया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी एवं   प्रधानाचार्या सीमा परवीन ने अपने आने वाले सभी मेहमानों बच्चों एवं शिक्षिकाओं का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर आयान अहमद, सूबिया खान, हमज़ा  फ़ज़ल, इकरा, सायमा, आयशा, शहज़ादी, शाहीन आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।