अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर-2 के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित
अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर-2 के तहत मंडल कार्यशाला आयोजित
कार्यकर्ता पद के पीछे न भागें, पार्टी कार्यों में पूरी निष्ठा से लगें – कृषि मंत्री
अमिट रेखा/नन्हे तिवारी/बघौचघाट/देवरिया
दिन शनिवार को विधानसभा पथरदेवा के कुर्मीपट्टी स्थित राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन एवं एसआईआर-2 के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।अपने संबोधन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियां आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआई आर -2 के महत्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।आगे कहा कि कार्यकर्ता केवल पद से मतलब न रखे पार्टी हित के कार्यो मे जी जान से लग जाये। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्य पार्टिया अपने परिवार को आगे बढ़ाने का करती है।जबकि भाजपा देश को आगे बढ़ाती है। 2030 आते आते भाजपा के नेतृत्व मे देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर आ जायेगी। कार्यशाला में प्रधान संघ अध्यक्ष पथरदेवा एवं ग्राम प्रधान पकहा मुरारी मोहन शाही, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, हेमंत पाठक, नवीन शाही, संजीत धर द्विवेदी, अवधेश सिंह, दयाशंकर शास्त्री, जुगुल किशोर तिवारी, शिव शंकर तिवारी, वाचस्पति तिवारी,संजय सिंह सैथवार,संजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, जय प्रकाश शर्मा, विंध्यांचल मद्देशियाँ, अवधेश तिवारी, विनोद कुशवाहा, विवेक राय, विकास राय, ग्राम प्रधान सतेंद्र तिवारी, अंब्रिश मिश्रा, रविंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रवीण सिंह, रामायण साहनी,भीम यादव,मंटू सिंह, दिनेशचन्द सहित सैकड़ों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता एवं आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा के साथ हुआ।