लापता युवक का तीसरे दिन नदी से मिला शव 

Oct 22, 2026 - 08:25
 0
लापता युवक का तीसरे दिन नदी से मिला शव 

लापता युवक का तीसरे दिन नदी से मिला शव 

परिवार में मचा कोहराम रो-रो कर बुरा हाल

अमिट रेखा/संत राज यादव/सहजनवां, गोरखपुर

गीडा, गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र में लापता चल रहे एक युवक का शव तीसरे दिन नदी से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम नौसड़ टोला माझवार निवासी 20 वर्षीय संदीप माझवार पुत्र महेंद्र माझावर बीते 19 अक्टूबर की सुबह घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने गीडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।परिजन लगातार उसकी तलाश कर ही रहे थे कि तीसरे दिन सूचना मिली कि एक शव नदी में मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संदीप माझवार के रूप में की।
युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि युवक की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।