हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की हुई मासिक बैठक और सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह ************

Mar 10, 2026 - 10:59
Mar 24, 2026 - 14:03
 0
हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की हुई मासिक बैठक और सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह ************

हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की हुई मासिक बैठक और सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह ************

अमिट रेखा/अवनीश कुमार/कुशीनगर

नगर पंचायत रामकोला स्थित यूपी न्यूज मीडिया हाउस कार्यालय पर रविवार को हिंदी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।
हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह में मंडल अध्यक्ष श्री सुधेश कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्री शंभू मिश्रा एवं जिला सचिव धनंजय कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि दिग्विजय लक्ष्मण सिंह का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। सभी पत्रकार बंधु स्वच्छ, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे आम जनमानस में पत्रकारों के प्रति विश्वास और आत्मविश्वास सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और तथ्यपरक खबरें समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।
वहीं मंडल अध्यक्ष श्री सुधेश मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ें, ताकि कुशीनगर जनपद में एक सशक्त एवं प्रभावशाली संगठन का निर्माण हो सके।इस  बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विशेष चर्चा की गई, इस दौरान संगठन के ऊर्जावान जिला सचिव धनंजय कुमार पाण्डेय ने प्रभावी संबोधन  देते हुए कहा कि, संगठन की शक्ति उसके सक्रिय और समर्पित सदस्यों में निहित होती है, जिले के प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार आवश्यक है! उन्होंने पत्रकार साथियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक योग्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ें। 
श्री पाण्डेय ने कहा कि, एकजुटता ही संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाती है, संगठन की मजबूती से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होगा! उन्होंने पारदर्शिता और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
जिला सचिव ने युवा पत्रकारों को नेतृत्व में आगे आने के लिए प्रेरित किया।जिला संगठन मंत्री पद पर आशुतोष पाण्डेय एवं अनुराग उपाध्याय को नामित किया गया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से  संगठनात्मक विस्तार भी किया गया जिसमे संयुक्त मंत्री के रूप में नवीन कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला उपाध्यक्ष पद पर रमन कुमार एवं अखिलेश पाठक को मनोनीत किया गया।साथ में हाटा तहसील अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार व कसया तहसील अध्यक्ष पद पर ब्रजभूषण शर्मा को मनोनीत किया गया|अंत में उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला महासचिव रंजन मिश्रा, जिला मंत्री नीरज साहा, हरिकेश दुबे, अरविंद कुमार, पंकज चौबे, आशुतोष पाण्डेय, अवनीश कुमार, ब्रजभूषण शर्मा, रमन कुमार, सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकता व मजबूती का संकल्प लिया।