हरियाली पर खुलेआम आरी चला रहे वन माफिया कप्तानगंज के  हसन गंज में धृष्ट राष्ट्र बना वन विभाग 

Jan 21, 2026 - 19:15
 0
हरियाली पर खुलेआम आरी चला रहे वन माफिया कप्तानगंज के  हसन गंज में धृष्ट राष्ट्र बना वन विभाग 

हरियाली पर खुलेआम आरी चला रहे वन माफिया कप्तानगंज के  हसन गंज में धृष्ट राष्ट्र बना वन विभाग 

अखिलेश तिवारी जिला प्रभारी/पडरौना/कुशीनगर

थानां कप्तानगंज अंतर्गत हसन गंज में खुलेआम वन माफिया द्वारा  सागौन के हरे वृक्षों पर आरी चलाया जा रहा है। वन  विभाग धृष्ट राष्ट्र बनकर देख रहा तमाशा। 
आपको बताते चले कि एक तरफ भारत सरकार पर्यावरण दिवस हर साल मनाने में लगा हुआ है ।क्योंकि आज हमारा देश पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है।तो वही कुशीनगर जनपद के हर क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण का अभियान भी चलाया जाता  है । इसी क्रम में कप्तानगंज के हसन गंज में एक घर के पीछे एक खेत में  ठीकेदार द्वारा  हरे सागौन के वृक्षों अवैध काट कर रखा गया है ।इस  लकड़ी माफिया ठीकेदार द्वारा खुलेआम पुलिस व वन विभाग के आंखों में धूल झोकते हुए बिना परमिट के  सागौन के  हरे वृक्ष की लकड़ियों को रखा  गया है। अब वही वन विभाग द्वारा एक तरफ क्षेत्र में पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए  तरह तरह के पौधे नर्सरी में उगाये जा रहे हैं तो दूसरे तरफ वन माफिया बिना परमिट के हरे बृक्षों को खुलेआम काट रहे हैं । ।इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों के मिली भगत होने से आये दिन पर्यावरण की क्षति पहुंचाई जा रही है।जब वन रक्षक ही भक्षक बन जायेगा तब इस पर्यावरण का क्या होगा ।इस सम्बंध में डीएफओ कुशीनगर से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि हमे इस मामले की जानकारी नही है इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही किया जायेगा।