समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव का निधन, क्षेत्र में शोक
समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव का निधन,क्षेत्र मे शोक
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर
संतकबीरनगर, गोरखपुर, थाना खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चंदवापार निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव (70 वर्ष) का आज 29 अगस्त, शनिवार सुबह करीब 10 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राजेंद्र यादव कर्मठ, जुझारू और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। अपनी बात को निडरता और बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे और जनता के बीच उनकी अलग पहचान थी।
वे चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। अपने पीछे पत्नी, पुत्र सूरज यादव सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अंतिम संस्कार में सपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, पूर्व प्रत्याशी मेहदावल जयराम पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व सपा अध्यक्ष गौहर अली, विजय प्रताप यादव, अरविंद वर्मा, सपा नेता गोरखपुर विजय बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।