लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी
लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी
हर महीने प्रथम-अंतिम शनिवार को प्रदर्शन, ग्राम न्यायालय और
2 लाख मुआवजे की मांग
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर
गोरखपुर, सहजनवा लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सहजनवां तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन ने जोरदार धरना दिया।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने घायल साथियों को 2-2 लाख रुपये सहायता और ग्रामीण इलाकों में ग्राम न्यायालय स्थापित करने की मांग की।
बार अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मंत्री राघवेंद्र सिंह, सुरेश गौड़, संतोष केसरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने लाठीचार्ज को न्याय तंत्र पर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बार पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि मांगें पूरी न होने तक हर महीने के प्रथम और अंतिम शनिवार को धरना जारी रहेगा। धरने के बाद तहसीलदार के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया। सुरेश चंद्र गौड़ संतोष केसरी एडवोकेट इंद्रेश कुमार बलिकरन प्रसाद सत्यवीर अभिषेक श्रीवास्तव सतीश कनौजिया राम नारायण भारतीय अंगद गौर रंजन यादव रमेश कुमार सुग्रीव यादव अभिषेक मणि त्रिपाठी एडवोकेट इत्यादि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।