राष्ट्रीय एकता दिवस पर बघौचघाट व तरकुलवा पुलिस का एकता मार्च, एकता और अखंडता का दिया संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बघौचघाट व तरकुलवा पुलिस का एकता मार्च, एकता और अखंडता का दिया संदेश
बघौचघाट उप निरीक्षक व तरकुलवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला मार्च
नागरिकों से आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बघौचघाट थाना पुलिस ने थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश शुक्ला के नेतृत्व में एवम तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व मे कस्बे सहित विभिन्न चौराहों पर मार्च पास्ट निकालकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मार्च के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रीय एकता का संदेश लिखे बैनर लेकर चल रहे थे। उन्होंने लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समाज में शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाकर ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।इस दौरान उपनिरीक्षक पवन शर्मा, हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव, राम मोहन दुबे, चंद्र प्रकाश वर्मा, दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल रजनीकांत राय, अंकित चौधरी, राजेंद्र सिंह, अखिलेश यादव सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।