मुम्बई ने हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल स्थान बनाया 

Dec 25, 2025 - 18:13
 0
मुम्बई ने हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल स्थान बनाया 

मुम्बई ने हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल स्थान बनाया 

मुम्बई के खिलाड़ी अजय रोहेरा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर /कुशीनगर 

राज मालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप बी के पहले मैच में शालूदार एच क्लब मुम्बई की टीम ने स्पोर्ट्स मंत्रा हरियाणा को 95 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुम्बई के खिलाड़ी अजय रोहेरा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
    बुधवार को सुबह दस बजे से खेले गए प्रतियोगिता के ग्रुप बी के पहले मुकाबले में हरियाणा के कप्तान अर्जुन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने  निर्धारित 25 ओवरों में तीन गेंद शेष रहते सभी विकेट गंवाकर कर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अजय रोहेरा ने 82 रन, 41 रन, अमन ने 39 रन, तथा हर्ष दीक्षित व भालेराव प्रतीक ने 13 -13 रनों का योगदान दिया। हरियाणा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए साजल वर्मा, यशस्वी मिश्रा तथा मयंक पांचाल ने दो- दो विकेट लिए जबकिअभय राज यादव व मनीष कुमार अवस्थी ने एक एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने सोलहवें ओवर के पहले गेंद पर सभी विकेट गंवाकर मात्र 122 रन ही बना सकी। जिसमे नमन श्रीवास्तव ने 34 रन, मनीष कुमार अवस्थी 31 रन, पीयूष कुशवाहा ने 17 रनों का योगदान दिया। इसके अलावे हरियाणा का कोई खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर सका। मुम्बई के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकल्प कन्नौजिया ने तीन विकेट, सागर सोलंकी ने दो विकेट जबकि आकाश शर्मा, अमन, आशीष सिंह तथा भालेराव प्रतीक ने एक - एक विकेट लिए।  नदीम मैच का कमेंट्री मोहम्मद अलम, गुड्डू पाण्डेय और आईपीएल के कमेंटेटर सुमित कुमार मिश्रा ने किया। मैच का लाइफ प्रसारण सचिन यादव, प्रभात सिंह, संदीप यादव द्वारा किया जा रहा है। स्कोर बोर्ड का संचालन आयान द्वारा किया गया। मुंबई के खिलाड़ी अजय अरोरा को उनके धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेवा निवृत मुख्य आयुक्त जीएसटी भारत सरकार बाल्मीकि राम त्रिपाठी ने पांच हजार नगद और ट्राफी प्रदान किया। इसके पूर्व आज प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला जज यूबी मिश्रा नेखिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय,कंचन त्रिपाठी, स्मिता त्रिपाठी, डॉ रामानुज पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, समाजसेवी अजय शुक्ला, अनिल जायसवाल, मनीष तिवारी, विजय बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, विनीत कुमार बंटी, सतेन्द्र सिंह, आजाद अंसारी, प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, चन्दन दूबे, सुनील प्रजापति, उदयभान सिंह, कबीन्द्र सिंह, गुडडू चौहान, पिंटू राय,  गुडडू सिंह, मनीष ओझा, राहुल सिंह, सऊद अली, दारोगा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, पिंटू सिंह, भास्कर राय, पंकज ओझा, मोनू इराकी, शिरीष उपाध्याय, चन्दन नेगी आदि उपस्थित रहे।