भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित किए गये , मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक रहे 

Jan 12, 2026 - 13:56
 0
भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित किए गये , मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक रहे 

भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित किए गये , मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक रहे 

अमिट रेखा/छोटेलाल शास्त्री/ सुकरौली बाजार/ कुशीनगर 

विधानसभा हाटा क्षेत्र के ग्राम सभा बेन्दूआर सिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय पर गरीब असहाय परिवारों में कंबल वितरित किए गये जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि  विधायक मोहन वर्मा थे। युक्त अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा इस भीषण ठंड में गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करना बहुत ही पुनित कार्य है आज हमारी सरकार गरीबों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसमें उनके इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक नि: शुल्क इलाज सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटलों में हो रहा है यदि उससे भी अधिक की खर्च उसका स्टीमेट बनवा कर आगे भी धन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है धन के अभाव मे किसी का इलाज या बिटिया की शादी नही रुकेगा सामूहिक विवाह समारोह मे हजारो हजार बेटियों की शादियां हो रही है उसमें चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव हमारी सरकार द्वारा नही किया जाता सभी उससे लाभान्वित हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आशिर्वाद से जनपद मे विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है विकास के क्रम मे अपने कुशीनगर में कई फ्लाईओवर,अण्डरपास, मेडिकल कालेज, कृषि विश्वविद्यालय, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, आदि तमाम योजनाएं चल रही है।वही विधायक मोहन वर्मा ने कहा अब तक की पूर्व की सरकारों द्वारा केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते मस्जिदों एवं कब्रगाहों का रख रखाव किया गया लेकिन योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार द्वारा पुरातन मन्दिरों को पुनरोद्धार का कार्य किया जा रहा है जिसमें हमारे विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पुरातन मन्दिरों का जिर्णोद्धार करोड़ों की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रवीश सिंह, केनयूनियन पिपराइच के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य इन्द्र मणि कनौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह, दीनानाथ तिवारी, आदि हजारों लोग उपस्थित थे।