पांच वर्ष से बंद घर में निकले नौ सर्प,परिजन भयभीत

Jan 21, 2026 - 19:03
 0
पांच वर्ष से बंद घर में निकले नौ सर्प,परिजन भयभीत

पांच वर्ष से बंद घर में निकले नौ सर्प,परिजन भयभीत

अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

पांच वर्ष से बंद घर में सफाई के दौरान कई सर्प देखकर गृहस्वामी घर की सफाई बंद कराकर सर्प मित्रों को बुलवाया।जो घर से एक साथ छोटे बड़े नौ सर्पों को निकाला है।यह घटना पटहेरवा के गांव जोगिया बिचलीपट्टी की है।
    बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का यह घर था।वह पिछले पांच वर्षों से कसया में मकान बनवा कर सपरिवार रहते है।गांव का मकान वैसे ही बंद रहता था।इसी बीच गांव के ब्रजभूषण राय ने इस मकान को खरीद लिया।जिसकी वह सफाई कराने गये तो घर के अंदर कई सर्पों को रेंगते देख वह सफाई कार्य बंद कराकर सर्प मित्रों से संपर्क किया।सोमवार को तीन सदस्यीय सर्प मित्रों का दल उस घर पर पहुँचा और गृहस्वामी इन सर्पों को घर से बाहर निकलवाना शुरू किया तो छोटे बड़े नौ सर्प उस घर से सर्प मित्रों ने पकड़े।जिन्हें प्लास्टिक के डिब्बों में रखकर साथ ले गये।सर्प मित्रों के नेतृत्व कर रहे सचिन मेहरा ने बताया कि अक्सर सर्प अंधरे व शांतिप्रिय जगह की तलाश में रहते है।जहां उन्हें पर्याप्त भोजन व सुरक्षा की गारंटी हो।इसलिये बंद मकान जहाँ इंसान की आवाजाही कम होती है।वहां उनकी उपस्थिति की संभावना अधिक होती है।साथ ही साथ उपस्थित लोगों को यह भी बताया कि यदि अभी किसी व्यक्ति को सर्प काट ले तो झार फुख कराने के बजाय तुरंत जिला अस्पताल जाए।उनके टीम में अंकित,दिनेश शामिल थे।अब बंद घर की सफाई इन सर्पमित्रो की देखरेख में श्रमिक कर रहे है।