पति से नशें के हालत में जमीन लिखवा लेने का आरोप
अमीट रेखा/अजीत मिश्र/सिसवा नाहर/कुशीनगर
सलेमगढ़ सिअरहा की महिला ने एक होटल व्यवसाई पर पति को शराब पिलाकर नशें की हालत में बेशकीमती जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। मामले में तरयासुजान पुलिस भी कारवाई करने से परहेज कर रही है।
पीड़ित महिला आरती देवी सलेमगढ़ सिअरहा निवासी ने क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सलेमगढ़ बाजार का निवासी हाईवे चौराहे पर मांसाहारी होटल का व्यवसाय करता है।एक सप्ताह पूर्व मेरे पति सुग्रीव प्रसाद को प्रातः घर से बुलाकर ले गया और उसे शराब पिलाकर नशें की हालत में तमकुहीराज ले गया और हाईवे पर स्थित बेशकीमती जमीन रजिस्ट्री बैनामा करा लिया। इस घटना के दूसरे दिन पुनः मेरे पति को ले जाने के लिए आया। मैंने प्रतिरोध किया तो गाली देते हुए मेरे साथ मारपीट किया।मेरा पति भी नशें का आदि है। जिससे बची हुई जमीन भी लिखा सकता है। मैंने तरयासुजान पुलिस को दरख्वास्त दिया है लेकिन पुलिस होटल व्यवसाई के प्रभाव में कारवाई नहीं कर रही है।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।