देव फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए, दो मैच मुख्य अतिथि पूर्ब सासंद कुशीनगर राजेश पांडेय व बशिष्ठ अतिथि पूर्व ए आर टी ओ उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी 

Dec 12, 2025 - 11:49
Dec 12, 2025 - 19:44
 0
देव फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए, दो मैच मुख्य अतिथि पूर्ब सासंद कुशीनगर राजेश पांडेय व बशिष्ठ अतिथि पूर्व ए आर टी ओ उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी 

देव फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए, दो मैच मुख्य अतिथि पूर्ब सासंद कुशीनगर राजेश पांडेय व बशिष्ठ अतिथि पूर्व ए आर टी ओ उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी 

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर

पटहेरवा क्षेत्र के महुअवा में आयोजित देव फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए।पहला मैच   स्टेडियम क्लब बस्ती व श शखवनिया के बीच तथा दूसरा मैच मेजबान टीम महुअवा व देवरिया के बीच खेला गया।बस्ती व महुअवा की टीम विजयी रही।गुरुवार के दिन फाइनल मुकाबला बस्ती व मेजबान टीम महुअवा के बीच होगा।
देव फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच हुए।पहले मैच में बस्ती व शखवनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।बस्ती की टीम ने शखवनिया को दो एक से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।वही दूसरा मैच मेजबान टीम महुअवा तथा देवरिया के बीच खेला गया।मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया को तीन गोल से हरा दिया।गुरुवार के महुअवा व बस्ती के बीच फाइनल मुकाबला होगा।मैच मुख्य अतिथि पूर्ब सासंद कुशीनगर राजेश पांडेय व बशिष्ठ अतिथि पूर्व ए आर टी ओ उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष अजय तिवारी रहे।अतिथियों ने ग्राउंड में जाकर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक जो सर ,अजय  उपाध्याय डॉ अजय शाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आयोजक योगेंद्र प्रसाद तिवारी तथा कमेटी के शिवशंकर तिवारी,मंसूर खान ,नियाज,अनिमेष तिवारी ललन प्रसाद ने सभी आगन्तुको का आभार जताया। और अपना परिचय-देव फुटबाल टूर्नामेंट में ग्राउंड पर खिलाड़ियो के साथ पूर्ब सांसद राजेश पांडेय व पूर्ब ए आर टी ओ अजय तिवारी।