दुकान बंद कर घर जा रहे युवक से नगवा के पास ₹50,000 की छीनैती(राहजनी)

Dec 15, 2025 - 23:33
 0
दुकान बंद कर घर जा रहे युवक से नगवा के पास ₹50,000 की छीनैती(राहजनी)
घायल युवक का फाइल फोटो

दुकान बंद कर घर जा रहे युवक से नगवा के पास 50,000 की छीनैती(राहजनी)

घटना के बाद स्थानीय लोगो में भय का माहौल

 

अमिट रेखा/ संत राज यादव/ गोरखपुर

गोरखपुर  खजनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब दुकान बंद कर घर लौट रहे  युवक  आशुतोष यादव पुत्र राम प्रकट यादव ग्राम कटघर अपनी दुकान बंद करके शाम 5:00 बजे के लगभग गोरखपुर जा रहे थे। नगवां के पास मुर्गा काटने वाले जगह के पास मोटरसाइकिल से तीन आदमी ओवरटेक किया और स्कूटर को धकेल दिया डंडों से मारने-पीटने लगे युवक को धमकाते हुए उसके पास से 50,000 नकद छीन लिए और मौके े फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। एक युवक जो ग्राम कटघर थाना खजनी जनपद गोरखपुर का स्थाई निवासी उसको पहचान गए है । उसके साथ दो और लोग थे जिनको मुंह बांधने की वजह से पहचान में नहीं आए।

आशुतोष यादव ने गीडा थाने में तहरीर दी है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोट लगने की वजह से आशुतोष यादव को स्वास्थ्य केंद्र बांसपार भेजने के बाद सदर अस्पताल के लिए डाक्टरो ने रेफर कर दिया है।गीडा थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी से फोन लगाने पर दो बार लगाया गया घंटी गई फोन नहीं उठा।