दीवानी न्यायालय कसया में संघ की वार्षिक चुनाव की घोषणा 

Dec 17, 2025 - 11:41
 0

दीवानी न्यायालय कसया में संघ की वार्षिक चुनाव की घोषणा 

अमिट रेखा /दुर्गेश तिवारी /कसया /कुशीनगर 

कसया दीवानी न्यायालय प्रत्याशियों में नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ लगी हुई है पहले दिन मंगलवार को अध्यक्ष महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनिष्ठ उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के पदों परनामांकन पत्र दाखिल हुए।  चुनाव 20 दिसंबर को सुबह9:00 बजे से अपरण 3:00 तक होना सुनिश्चित है तथा उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। 
    कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कासिया के महामंत्री व सहायक चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार शुक्ला व अध्यक्ष एल्डर कमेटी प्रेम शंकर श्रीवास्तव एडवोकेटके द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 16, 12, 2025 को पहले दिन व 17, 12, 2025 बुधवार को दूसरे दिन नामांकन पत्र दाखिल होना है ।उसी दिन जांच कर वैद्य नामांकन पत्रों का प्रकाशन, नामांकन पत्र की वापसी के बाद दिनांक 18 व 19 दिसंबर को टेंडर के द्वारा मत डाला जाएगा यदि संभव हुआ तो 20 दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी और उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पहले दिन नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए ओंकारनाथ पांडे , राजेश्वर सिंह एडवोकेट व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर गोपाल पति त्रिपाठी एडवोकेट व संजय कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री पद पर सोहराब अंसारी व अम्बरीष  चौबे तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर महेश कुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर विजय कुमार सिंह व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी हेतु बबीता सिंह एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया।
   सफल चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें रविंद्र मणि ,अशोक राय,राकेश तिवारी, ओमप्रकाश पांडे, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, सुमित नाथ त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, जयश्री सिंह ,अजीत रावत अधिवक्ता गण  को नामित किया गया है साथ में अधिवक्ता मनोज कुमार पांडे एवं राजकुमार मिश्रा सभी लोग उपस्थित रहे|