महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही

Dec 17, 2025 - 11:42
 0
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही

अमिट रेखा,\ब्लॉक प्रभारी \नेबुआ नौरंगिया \अशोक कुमार मद्धेशिया 

 मनरेगा की जमीनी हकीकत कागजों में सिमटी दिखाई दे रही है। मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना में सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है।
पकड़ियार बाजार में श्मशान घाट से उतर भोला/बेचन के खेत होते हुए चक मार्ग तक मिट्टी भराई कार्य मनरेगा के तहत कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त कार्य भौतिक रूप से पहले ही पूरा हो चुका है, इसके बावजूद यहां 30 मजदूरों का मस्टर रोल और हाजिरी लगातार चलाई जा रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बिना कार्य कराए ही मजदूरी भुगतान की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कई दिनों से कोई भी मजदूर कार्य करता नजर नहीं आ रहा, फिर भी अभिलेखों में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। यह न केवल मनरेगा के नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को लेकर जब डीसी मनरेगा, कुशीनगर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि “मामले को दिखवाया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
अब देखना यह है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है या फिर मनरेगा योजना इसी तरह कागजों में ही चलती रहेगी।