डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- डॉ. राकेश 

Jan 22, 2026 - 19:17
 0
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- डॉ. राकेश 

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- डॉ. राकेश 

अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'भारत में साइबर सुरक्षा चुनौतियाँ और विकल्प रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश प्रताप सिंह, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग, बापू पी.जी. कॉलेज, पीपीगंज एवं प्रांत अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, गोरक्षप्रांत उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्क रहें तथा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही इन चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान है।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मांगलिका त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पांडेय, डॉ० पवन कुमार, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. धीरज कुमार, श्री पुनीत कुमार यादव, सुश्री इति पांडेय, सुश्री सौम्या द्विवेदी सहित अन्य प्रवक्तागण एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।