गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mar 14, 2026 - 19:59
Mar 15, 2026 - 07:25
 0
गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अमिट रेखा/ बघौचघाट/देवरिया

विधानसभा पथरदेवा के महुआरी चौराहे पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। महुआरी चौराहे से शुरू हुआ विरोध मार्च कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए पश्चिमी तिराहे तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व प्रमुख संजय मल्ल और विधान सभा उपाध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व मे सपाईयो ने प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। तख्तियों पर “रसोई बचाओ, सरकार जगाओ”, “गैस नहीं सिर्फ वादे”, “महंगी गैस गरीब पर वार”, “चूल्हा ठंडा सरकार मौन” और “गैस दो या गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लिखे हुए थे।सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल ने कहा कि यदि जल्द ही गैस कि आपूर्ति व्यवस्था नही सुधरी और कालाबाजारी पर रोक नही लगी तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी। 

विधान सभा उपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि गैस कि किल्लत और महंगाई से आम जनता परेसान है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द गैस कि आपूर्ति सुचारु कराये और कालाबाजारी पर शख़्त कार्यवाही करे ताकि लोगो को राहत मिल सके। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

विरोध प्रदर्शन के संबंध में टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि  भाजपा सरकार के कुप्रबंधन और दोषपूर्ण नीतियों का खामियाजा आज देश की आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।प्रदर्शन में मुख्य रूप  से सपा नेता मुकेश सिंह सेगर,राजीव मल्ल,मुराद अहमद, अजय मद्देसिया,अब्दुल रब,प्रेमसागर गौतम, कैलासपति सैथवार, मिंटू यादव, मो. आजाद, हरिकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।