आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री, एसआईआर पूर्ण कराने पर दिया जोर
आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री, एसआईआर पूर्ण कराने पर दिया जोर
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित आशीर्वाद समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर (समग्र परिवार सर्वेक्षण) पूरा कर चुके ग्राम सभाओं के लोगों को शनिवार को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में कृषि मंत्री शाही ने नगर पंचायत पथरदेवा के चारों बूथों पर एसआईआर फॉर्म पूर्ण न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह को निर्देश दिया कि शेष बचे सभी एसआईआर फॉर्म समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। इसके बाद उन्होंने बूथवार एसआईआर की स्थिति की समीक्षा की और जहां प्रगति धीमी पाई गई, वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान चलाएं ताकि समय रहते एसआईआर फॉर्म का लक्ष्य पूरा हो सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित दिक्कतें भी बताईं, जिन पर मंत्री ने समाधान के सुझाव दिए।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, बीईओ पंकज सिंह, श्रीनिवास मणि, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जुगुल किशोर तिवारी, , रामआशीष मौर्य, रमाशंकर कुशवाहा, संजय सिंह, रामायण साहनी, संजीत धर द्विवेदी, अहमद हसन उर्फ अमावस,विवेक राय, पूर्व प्रधान फरेंदहा मदन पासवान, रमाकांत गिरी, विकास राय,भीम यादव, रंजीत गुप्ता, श्री राम यादव, एनुल हक, लालजी गोंड,विनोद सिंह, विनोद गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।