अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर गड्ढे में पलटा, चालक खलासी फरार

Jan 28, 2026 - 07:20
 0

अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार युवक को ठोकर मारकर गड्ढे में पलटा, चालक खलासी फरार

अमिट रेखा/नितांत सिंह पटहेरवा /कुशीनगर

रजवटिया-पटहेरिया के बीच बने डाइवर्जन के पास तेजगति के अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारते हुये सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गये।घायल युवक की गंभीर स्थित में मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।डाइवर्जन के पास दो दिन के अंदर तीन दुर्घटना होने से लोग में भयभीत है।
  पटहेरवा के रजवटिया निवासी विशाल सिंह (20)पुत्र प्रदीप सिंह बीते 25 जनवरी के देर रात किसी आवश्यक कार्य से पटहेरवा बाइक से आ रहे थे।पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रीज के चलते हाइवे को रजवटिया व पटहेरिया के बीच मे चकदहवा ड्रेन के पास डाइवर्जन बनाया गया है।जैसे वह उक्त डाइवर्जन के पास पहुँचे कि तमकुही की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रक के चालक ने डाइवर्जन के पास अचानक बाइक को ठोकर मारते हुये अनियंत्रित हो गया और पास के सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गया।ट्रक पलटने के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए।जब आसपास के दौड़कर घटनास्थल पर पहुँचे तो बाइक चालक खून से लथपथ कराह रहा था क्योंकि बाइक सवार युवक विशाल सिंह ट्रक के नीचे आ जाने से उनका पैर बुरी तरह कुचल गया था।पुलिस ने सूचना पर घायल युवक सीएचसी फाजिलनगर भेजवा।जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देकर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।जहां इलाज युवक की चल रही है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है।तहरीर मिली है।कार्यवाई की जा रही है।