सीएम योगी आदित्यनाथ से नेपाल की स्थिति पर हुई गंभीर चर्चा : अस्मिता

Dec 23, 2025 - 16:38
 0
सीएम योगी आदित्यनाथ  से नेपाल की स्थिति पर हुई गंभीर चर्चा : अस्मिता

अमिट रेखा/संजय कुमार

गोरखपुर।गुरु गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ  से गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी की शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ  ने विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया,जिसके लिए विश्व हिंदू महासंघ संगठन की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने हृदय से हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ महाराज ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता प्रकट की। बातचीत में नेपाल में हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों वहां की मौजूदा सरकार तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से विचार - विमर्श हुआ। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ संगठन के आगामी कार्यों और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने विश्व हिंदू महासंघ संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे बढ़ने विश्व हिंदू महासंघ संगठन को मजबूत,सशक्त बनाने तथा भारत- नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने यह विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से विश्व हिंदू महासंघ संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सकेगा। इस भेंट को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए विश्व हिंदू महासंघ संगठन की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने कहा कि सीएम  योगी आदित्यनाथ  का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अंत में गुरु गोरखनाथ एवं भगवान पशुपतिनाथ से सभी से कल्याण की कामना करते हुए आभार प्रकट किया गया।