विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 18 दिसंबर से 400 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में जनपद कुशीनगर के चयनित प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खजनी–गोरखपुर द्वारा कुल 400 प्रशिक्षणार्थियों (16 बैच) को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में 250, हलवाई ट्रेड में 50, लोहार, राजमिस्त्री, नाई एवं बढ़ई ट्रेड में 25-25 प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से राज पैलेस के निकट माँ धरम शमदा देवी मंदिर, रामकोला में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड द्वारा अपराह्न 1.00 बजे किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपने मूल आधार कार्ड/परिचय पत्र के साथ समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने की अपील की है।