वन विभाग के विरुद्ध अवैध आरा मशीन और वृक्ष कटान के संबंध में हुआ शिकायत 

Jan 21, 2026 - 19:17
 0
वन विभाग के विरुद्ध अवैध आरा मशीन और वृक्ष कटान के संबंध में हुआ शिकायत 

वन विभाग के विरुद्ध अवैध आरा मशीन और वृक्ष कटान के संबंध में हुआ शिकायत 

अमिट रेखा /पडरौना/कुशीनगर

पडरौना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहरौना के निवासी राजकुमार कुशवाहा ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) वन विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से एक शिकायत पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित शाहपुर जंगल की परिधि के भीतर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन और हरे वृक्षों के अवैध कटान के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम जंगल खिरकिया व सोहरौना में एक आरा मशीन अवैध रूप से संचालित की जा रही है, जो जंगल से लगभग 2से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस आरा मशीन द्वारा रात्रि के समय हरे वृक्षों का बड़े पैमाने पर अवैध कटान का चिरान किया जाता है, और प्रातःकाल से पूर्व लकड़ी को हटा दिया जाता है, जिससे साक्ष्य नष्ट हो जाते हैं।शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के बाध्यकारी निर्देशों का हवाला दिया है, जिसमें वन क्षेत्र की परिधि में आरा मशीनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि अवैध कटान और आरा मशीनों के संचालन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।शिकायतकर्ता ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि संबंधित आरा मशीन के लाइसेंस, अनुमति और स्थान चयन की विधिसम्मत जांच कराई जाए, और अवैध पाए जाने पर आरा मशीन को तत्काल सील कर बंद कराया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि अवैध कटान में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध FIR व अभियोजन कराया जाए, और क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी और औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।