"दीप जले, खुशियां खिलें, हर घर में हो उजियारा... अमिट रेखा के कार्यकारी संपादक अखिलेश राय ने देशवासियों को दिया दीपावली का शुभकामना संदेश!"

Nov 8, 2026 - 21:01
Nov 8, 2026 - 21:02
 0
"दीप जले, खुशियां खिलें, हर घर में हो उजियारा... अमिट रेखा के कार्यकारी संपादक अखिलेश राय ने देशवासियों को दिया दीपावली का शुभकामना संदेश!"

कुशीनगर। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र अमिट रेखा के कार्यकारी संपादक अखिलेश राय ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे। समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का प्रकाश सदैव बना रहे। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए मनाने की अपील की।

— अखिलेश राय

कार्यकारी संपादक

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'अमिट रेखा'

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र