राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 123205 वादों का किया गया निस्तारण
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ संजीव कुमार त्यागी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर एवं प्रेम कुमार राय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर, इफराक अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 , कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-III, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुशीनगर, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला जज, कुशीनगर, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, कुशीनगर, दिनेश कुमार-II, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, कुशीनगर, विजय कुमार वर्मा-II, सिविल जज (एस0डी0), कुशीनगर स्थान पडरौना, डा० रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०) कुशीनगर स्थान पडरौना, भुवन, सिविल जज (जू०डि०), अजीत कुमार मिश्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर स्थान पडरौना, शान्तनु तनवार, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी०, श्रीमती ज्योत्सना नागवंशी, प्रधान मजिस्ट्रेट, जूबेनाईल जस्टिस बोर्ड एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, पडरौना कुशीनगर के अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित, महामंत्री घनश्याम सिंह व काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत (लघु अपराधिक वाद) दिनांक 10.12.2025, 11.12.2025 एवं 12.12.2025 में कुल 735 लघु अपराधिक वाद का निस्तारण व आज दिनांक 13.12.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत में 122470 वाद, इस प्रकार कुल 123205 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 9058 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-152020=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 94 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू0-67705000=00 (छः करोड़ सतहत्तर लाख पाँच हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 73 वादों का का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 1743 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-92930632=00 (नौ करोड़ उन्नतीस लाख तीस हजार छः सौ बत्तीस) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1126 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 123205 वादों का निस्तारण किया गया।