माता की पुण्यतिथि पर पूर्व राज्य मंत्री ने बांटे 1100 कंबल

Dec 25, 2025 - 11:41
 0
माता की पुण्यतिथि पर पूर्व राज्य मंत्री ने बांटे 1100 कंबल

माता की पुण्यतिथि पर पूर्व राज्य मंत्री ने बांटे 1100 कंबल

अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर 

पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव देवरिया बाबू में अपनी माता स्व. राजमती देवी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने अपनी माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कुल 1100 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए। उन्होंने कहा कि माता की स्मृति में सेवा और सहयोग का यह कार्य वे पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखेंगे। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण, रणविजय सिंह, मोहन, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संत सिंह, राजन सिंह, सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री के इस मानवीय कार्य की सराहना की।