बुढ़ापे में आर्थिक असुरक्षा को लेकर कर्मचारी हैं चिंतित: रूपेश

Dec 9, 2025 - 18:39
 0
बुढ़ापे में आर्थिक असुरक्षा को लेकर कर्मचारी हैं चिंतित: रूपेश

बुढ़ापे में आर्थिक असुरक्षा को लेकर कर्मचारी हैं चिंतित: रूपेश

आठवें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर सार्वजनिक करे सरकार: मदन मुरारी शुक्ल

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी बुढ़ापे में अपनी आर्थिक असुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल कर कर्मचारियों की यह चिंता दूर करे। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि आवश्यक हो तो कुछ माननीयों को मिलने वाली चार-चार पेंशन समाप्त कर माननीय सहित सभी को एक पेंशन का प्रावधान किया जाए।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने मांग की कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में आठवें वेतन आयोग में प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर को सार्वजनिक करे, जिससे कर्मचारी भविष्य में मिलने वाले लाभ को लेकर आश्वस्त हो सकें।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज कार्ड के माध्यम से इलाज कराने वाले कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान शासन स्तर पर आवश्यक है—
कैशलेस इलाज से जुड़ी प्रमुख समस्याएँ एवं मांगे
1. कैशलेस चिकित्सा में ओपीडी, जांच सहित संपूर्ण इलाज शामिल किया जाए।
2. अस्पतालों को शासन द्वारा भुगतान में विलंब के कारण वे कैशलेस इलाज देने से मना कर रहे हैं। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि कैशलेस कार्ड पर इलाज में कोई रुकावट न आए।
3. भर्ती प्रक्रिया सरल की जाए तथा भर्ती मरीजों को प्राइवेट रूम उपलब्ध कराया जाए।
4. बीमारी निर्धारित होने और सांची संस्थान से अनुमोदन आने में देरी होने पर इलाज शुरू नहीं हो पाता। ऐसी व्यवस्था हो कि मरीज का इलाज तुरंत प्रारंभ किया जा सके।
5. गंभीर बीमारियों में 5 लाख की सीमा बढ़ाकर संपूर्ण इलाज का खर्च सरकार वहन करे।
   अपने संबोधन में पं. श्याम नारायण शुक्ल व अशोक पांडेय ने कहा कि कार्यालय में भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल को पेंडिंग किया जा रहा है इसलिए सभी कार्यालय अध्यक्ष को सख्त निर्देश हो कीवह एक महीना के अंदर सीएमओ कार्यालय से बिल का परीक्षण कराकर कर्मचारियों के खाते में उसका भुगतान कराएं। 
बैठक में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, मदन मुरारी शुक्ल, पं. श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली, राजू कुमार, श्रीनाथ गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, सतीश पांडेय, बंटी श्रीवास्तव,रमेश वर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।