बहुजन वैचारिकी के कीमती हीरा थे सुखलाल कुशवाहा- चंद्रभूषण सिंह यादव

Jan 6, 2026 - 11:49
 0
बहुजन वैचारिकी के कीमती हीरा थे सुखलाल कुशवाहा- चंद्रभूषण सिंह यादव

बहुजन वैचारिकी के कीमती हीरा थे सुखलाल कुशवाहा- चंद्रभूषण सिंह यादव

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव/ रामपुर कारखाना /कुशीनगर 

सतना के पूर्व सांसद,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बहुजन वैचारिकी के कीमती हीरा स्मृतिशेष सुखलाल कुशवाहा  05 जनवरी 1964 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित बजबही नामक मोहल्ले में शिवशेवक कुशवाहा के घर जन्मे थे जो एक सामाजिक विचारक और असमानता के उन्मूलन और समाज के पिछड़े वर्ग की सेवा के लिए विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लेते रहते थे,उक्त विचार सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सुखलाल कुशवाहा एक जुझारू और मिशनरी नेता थे।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सन् 1996 में सतना लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को टिकट दिया था तो भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र सखलेचा को उम्मीदवार बनाया था जिन्हें सुखलाल कुशवाहा ने सांसदी चुनाव में शिकस्त दिया था।सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सुखलाल कुशवाहा की तेजस्विता को देखते हुए उन्हें सपा का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया था लेकिन अफसोस 2015 में उनकी दुखद मृत्यु हो गई।मध्यप्रदेश में सामाजिक चेतना जगाने वाले सुखलाल कुशवाहा को उनकी जन्म जयंती पर नमन है।
उक्त अवसर पर उपस्थित रामप्यारे यादव,दयानंद यादव, नाजिर अंसारी,,नगीना यादव,गोविंद यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड,व्यास यादव,सुरेश नारायण सिंह, मुस्तकीम,संतोष मद्धेशिया आदि ने सुखलाल कुशवाहा को नमन किया।