प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन/ट्रायल
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने हेतु जिला व मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल निम्र प्रकार निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन/ट्रायल 09 जनवरी 2026 दोपहरः 12ः30 बजे
स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर ,10 जनवरी 2026प्रातः 11ः30 बजे
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर। दिनांक 12 से 13 जनवरी 2026 तक अयोध्या में आयोजित होगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन/ट्रायल 09 जनवरी 2026 दोपहरः 12ः30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर, 11 जनवरी 2026 प्रातः 11ः30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर। दिनांक 15 से 16 जनवरी 2026 तक अयोध्या में आयोजित होगा।
पुरूषइवेन्टः-100मी0/200मी0/400मी0/800मी0/1500मी0/3000मी0 दौड़/110मी0 हर्डल/400मी0 हर्डल, 2000मी0 ट्रिपल चेस, हाई जम्प,लाॅग जम्प,ट्रिपल जम्प,डिस्कस थ्रो,शाटपूट, हैमर थ्रो,जेवलीन थ्रो, मिडले रिले,वाॅकिंग 10000मी0
महिला इवेन्टः-100मी0/200मी0/400मी0/800मी0/1500मी0 दौड़/3000मी0/110मी0 हर्डल/400मी0 हर्डल,2000मी0 ट्रिपल चेस, हाई जम्प, लाॅग जम्प, ट्रिपल जम्प, शाटपूट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलीन थ्रो, मिडले रिले, वाॅकिंग 5000मी0
उन्होंने जनपद कुशीनगर के समस्त प्राधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अनुरोध किया है कि आप अपने स्कूल/कालेज के सीनियर महिला/पुरूष एथलेटिक्स खिलाड़ियों को उक्त चयन/ट्रायल में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें।
प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रुप से आयु के लिए विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/नगर निगम द्वारा जारी जन्म पात्रता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज कलर फोटो अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना होगा तभी जिला एवं मण्डलीय चयन में खिलाड़ी को सम्मलित किया जायेगा।