पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को दी शुभकामनाएं*
*पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को दी शुभकामनाएं*
अमिट रेखा/ संतराज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर
गोरखपुर थाना गीडा में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के प्रदेश महासचिव संतराज यादव, गोरखपुर मंडल के भाकियू राष्ट्रीयतावादी के मंडल प्रभारी हरगोविंद चौबे, मंडल अध्यक्ष राम सिंगर यादव, जिला अध्यक्ष श्याम लाल यादव, महिला जिला अध्यक्षा चंदा यादव और जिला उपाध्यक्ष अध्यक्षा उर्मिला सिंह ने चौधरी चरण सिंह को सादर नमन किया।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाला मसीहा बताया। कहा कि वे हमेशा दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे थे, उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। इस अवसर पर किसानों को राष्ट्रीय किसान दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।