गोरखपुर । थाना सहजनवां नगर पंचायत घघसरा बाजार हड़ही के निवासी पत्रकार डीके पांडे के पिता लक्ष्मीपति पांडे का शनिवार रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पीएसी के सेवा निवृत जवान थे।निधन की खबर सुनते ही गांव और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। लक्ष्मीपति पांडे की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
लक्ष्मीपति पांडे का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के तट बगहा स्थान पर
धर्मानुसार किया गया। इसमें नगराध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे, अष्टभुजा त्रिपाठी, अशोक यादव सहित गांव की और क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए।
लक्ष्मीपति पांडे अपने पीछे धर्म पत्नी इंद्रावती देवी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
पत्रकार डीके पांडे और उनके परिवार के सदस्यों ने शोक संदेश में कहा कि उनके पिता के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने अपने पिता के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया है।