नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की जा रही ईडी कार्यवाही

Dec 22, 2025 - 18:48
 0
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की जा रही ईडी कार्यवाही

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की जा रही ईडी कार्यवाही

अमिट रेखा/शेषनाथ यादव/भटनी/देवरिया 

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर हो रहे कार्यवाही को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया  इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि माननीय न्यायालय ने अपने फैसले से भाजपा सरकार की नीयत को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को फर्जी मुकदमों में फंसाकर देश की राजनीति को विपक्ष विहीन करने का प्रयास किया,लेकिन न्यायालय के निर्णय ने सरकार के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से गैरकानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण थी, जिसे माननीय न्यायालय ने अवैध और अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में न तो मनी लॉन्ड्रिंग है, न अपराध से अर्जित आय और न ही किसी संपत्ति का हस्तांतरण हुआ है। भाजपा और संघ शुरु से ही गांधी परिवार को बदनाम करने के प्रयास में लगे हैं। नेशनल हेराल्ड केस भी इसी की एक कड़ी है। पूर्व में भी बोफोर्स मामले में राजीव गांधी को बदनाम करने का भरपूर प्रयास किया, किंतु इस मामले में कोई तथ्य नहीं निकला। उल्टे राजीव गांधी के द्वारा खरीदी गई बोफोर्स तोप की बदौलत ही बाजपेयी सरकार कारगिल युद्ध जीत पाई। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में अदालत का फैसला एकबार फिर साबित करता है कि केन्द्र सरकार मात्र बदनाम करने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लें गई, और कुछ घंटों बाद पुलिस लाइन से रिहा कर दी। हिरासत में लिए गए जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन', पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, वरुण राय, आनन्ददेव गिरी चुन्नू, नागेंद्र शुक्ला,दीनदयाल यादव, भरत मणि त्रिपाठी, सुभाष राय,जयप्रकाश धनगर, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन,हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,मिर्जा खुर्शीद, शिव शंकर सिंह, विनोद दुबे, परमानंद प्रसाद, विजय शंकर मिश्रा,सत्य प्रताप मिश्रा,राजकुमार यादव, रविन्द्र मल्ल,समीर पाण्डेय,गोपाल द्विवेदी, राकेश तिवारी, प्रेमलाल भारतीय, निर्मला वर्मा, अशोक कुशवाहा, नीलेश त्रिपाठी आदि।