दो बजे तक पहुंचे घुटने,खासी सहित 33 मरीजों का हुआ इलाज ,दी गयी दवा
अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर
क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ संजय कुमार ने घुटनों,खासी,बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया।दो बजे तक कुल 33मरीजो का स्वस्थ परीक्षण किया गया।
डा,संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में घुटनों के दर्द,सर्दी,खासी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक थी।क्योंकि मौसम में हो रहे परिवर्तन से यह दिक्कते देखने को मिल रही है।उन्होंने कहा कि ठंडी बढ़ने के वजह से ज्यादातर घुटनों में दर्द,शर्दी,खासी के मरीज पहुचे थे।उन्होंने ने मरीजो को सलाह देते हुये बताया कि बदलते मौसम में खास कर श्वास,हृदय व रक्तताप के रोगियों के अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूर है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजन में मोहम्मद तुफैल (84),रफिक (40)
आदि मरीजों की घुटनों में दर्द,व खासी थी।ऐसे मौसम में मरीजो की सख्या मै वृद्धि हो रही है और गांव के लोग भी स्वास्थ के प्रति सतर्कता बरतना शुरू कर दिए है।उन्होंने कहा कि दो बजे तक 33 मरीजो की जाच व दवा दी गयी है।
इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव,जमील अहमद वारसी,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,आदि मौजूद रहे।