तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न 

Jan 30, 2026 - 19:34
 0
तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न 

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न 

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर

नगर पंचायत फाजिलनगर के नथुनी सिंह बालिका जूनियर हाईस्कूल  में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन के अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। अंत में सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया। 
  समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ राजेश्वर सिंह ने शिवरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड का शिविर जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है। जिससे शिविराथियों में सकारात्मक सोच के साथ सुंदर विचार का आरम्भ हो जाता है। इस शिविर में बताए गए बातों को आत्मसात कर आप अपने जीवन को सुंदर और अनुशासित बना सकते हैं।  यह अनुशासन में रहकर शिक्षा लेने वाले छात्र निश्चित सफलता पाते है।  विशिष्ट अतिथि जिला इंजीनियर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट जीवन जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम को जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान, दिनेश सिंह आदि ने संबोधित किए। इसके पूर्व अतिथियों ने टोलियों का निरीक्षण किया।शिविर में प्रशिक्षक जेपी रावत, नरसिंह सिंह ने बताया कि तीन दिन चले इस प्रशिक्षण में 25 टोलियों में कुल 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया।शिविर में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले टोलियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कांतिपति नंदलाल सिंह ने किया। अतं मे कालेज के प्रबधंक विकास सिंह भोलू आगंतुकों के प्रति अभार प्रगट किया। इस दौरान संतोष सिंह, अखिलेंद्र सिंह, मायाशंकर कुशवाहा, मीनाक्षी उपाध्याय, अनामिका तिवारी नेहा गोंड, लाडली कुमारी, प्रगति यादव, रितिका सिंह आदि छात्राएं उपस्थित रही।