तमकुही राज में दसवीं राजा खगेंद्र प्रताप शाही फुटबॉल मेमोरियल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सि़वान ने मुंगेर को हराकर अगले दौर में प्रवेशकिया
मुख्य अतिथि राजा रोहित प्रताप शाही विशिष्ट अतिथि डॉ0 उदय नारायण गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया
अमिटरेखा/कृष्ण यादव/ तमकुही राज /कुशीनगर
स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित 10वीं राजा खगेन्द्र प्रताप शाही मेमोरियल ऑल इंडिया महिला फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रानी लक्ष्मी बाई सिवान तथा डी एफ सी क्लब मुंगेर के बीच खेला गया । दोनों टीमें एक दूसरे पर काफी हावी रही दोनों टीमों का खेल सराहनीय रहा फिर भी दूसरे हॉफ तक किसी भी टीम ने गोल की । दर्शकों के उत्साह को देखते हुए निर्णायक कमेटी द्वारा तीन तीन मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया लेकिन फिर भी दोनों टीमों ने गोल नहीं कर पायी । निर्णायक कमेटी मैच को पेनल्टी शूटआउट करने का का निर्णय लिया गया । जिसमें सिवान की टीम ने 4-3 से मैच को जीत लिया और अगले दौर में प्रवेश कर ली । इस मैच के मुख्य अतिथि तमकुही स्टेट के कुंवार रोहित प्रताप शाही तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ उदय नारायण गुप्ता रहे । मुख्य निर्णायक प्रमोद कुमार के साथ साथ आयोजन समिति के हेमंत सिंह पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मद्धेशिया, अनिल सिंह पटेल, अवनीश सिंह पटेल, गोरख तिवारी, अमन कुमार,आदित्य , तैयब मनोज सिंह सत्येंद्र यदुवंशी पारस सिंह पटेल आदि मौजूद रहे ।